दिल्ली : (मानवीय सोच) आज फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि आज शाम 4:08 बजे हरियाणा के फ़रीदाबाद में रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया. जिसके कारण फ़रीदाबाद में घर-मकानों के बैठे लोग कांप उठे. काफी लोग घर-मकानों से बाहर निकल आए.
उन्होंने बताया कि भूकंप के झटकों की वजह से धरती काफी देर तक हिलती रही. एक महिला ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- “मैं कमरे में सोफे पर बैठी हुई थी..तभी लगा जैसे धरती हिल रही हो. ये भूकंप था…हालांकि इसकी तीव्रता और केंद्र के बारे में जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.”
