नई दिल्ली (मानवीय सोच) राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को असलहा तस्करी का फर्दाफास करते हुए 45 पिस्टल बरामद किया है। अधिकारियों ने असलहों के साथ दो भारतीय नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। नागरिकों को पास से बरामद बंदूकें असली है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। बरामद असलहलों की जांच कर रही राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बंदूकें पूरी तरह से असली लग रही हैं।
गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान जगजीत सिंह और जसविंदर कौर के रूप में हुई है, जो पति-पत्नी हैं। दंपति 10 जुलाई को वियतनाम से भारत लौटा था। अधिकारियों ने जगजीत सिंह को दो ट्रॉली बैग में पिस्टल के साथ पकड़ा था, जो उसे उसके भाई मंजीत सिंह ने दिया था।
जगजीत सिंह ने वियतनाम में दिया था बैग
मनजीत सिंह को कथित तौर पर हथियारों से भरा बैग पेरिस और फ्रांस का दौरा करने वाले जगजीत सिंह ने वियतनाम में दिया है। बरामद बंदूकों की कुल कीमत 22,50,000 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि इससे पहले वो तुर्की से 25 पिस्तौल भारत लाए थे। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।
