दिल्ली : (मानवीय सोच) पीएम मोदी मंगलवार को दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 के राम लीला मैदान में ‘विजयादशमी’ के अवसर पर रावण के पुतला दहन समारोह में शामिल हुए. श्री रामलीला सोसायटी की 11वीं भव्य रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया था.
इससे पहले आज, मोदी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवित्र त्योहार नकारात्मक शक्तियों के अंत का प्रतीक है और जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लाता है. उन्होंने कहा कि देश भर में मेरे परिवार के सदस्यों को विजयादशमी की शुभकामनाएं. यह पवित्र त्योहार नकारात्मक शक्तियों को ख़त्म करने के साथ-साथ जीवन में अच्छाई अपनाने का संदेश भी लाता है. आप सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं.”
