ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों ने फिर बढ़ाई टेंशन

दिल्ली (मानवीय सोच) राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव की दर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. बीते 24 घंटे में यहां Covid-19 के 126 नए केस दर्ज किए गए हैं. संक्रमण दर में चार अप्रैल से लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है.

पाबंदी खत्म हुई तो बढ़े मामले

बता दें कि कोरोना के घटते मामलों की वजह से पिछले दिनों डीडीएमए की बैठक में मास्क नहीं लगाने पर लगने वाला चालान भी खत्म कर दिया गया था. इस बीच संक्रमण दर 1.12 फीसदी रिकॉर्ड हुई है. दिल्ली में मंगलवार को 112 नए केस सामने आए, जबकि इसी दौरान 92 मरीज ठीक भी हुए.

दिल्ली का कोरोना बुलेटिन

दिल्ली में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 488 है. वहीं संक्रमण दर एक फीसदी से ऊपर यानी 1.05 फीसदी पहुंच गई है. होली से पहले दिल्ली में संक्रमण दर एक प्रतिशत से ऊपर थी और होली के बाद यह गिरकर 0.87 प्रतिशत के करीब पहुंच गई थी. ऐसे में एक बार फिर संक्रमण की दर ऊपर चढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ सकती है.

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 82 नए मामले सामने आए थे. बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना की वजह से एक मरीज की मौत हुई थी. इसी दौरान 95 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. राजधानी में संक्रमण की दर 1.34 फीसदी दर्ज की गई थी. इससे पहले, दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 85 नए केस मिले थे और संक्रमण की दर 0.86 फीसदी थी.

नए वेरिएंट XE की चर्चा

इस बीच देश में कोरोना के नए वेरिएंट XE की चर्चा जोर पकड़ रही है. नया वेरिएंट ओमिक्रान से 10 गुना घातक है. इस बीच मुंबई में जिस महिला के XE वेरिएंट से संक्रमित होने का दावा किया गया था उसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने खारिज कर दिया है.

 

Scroll to Top