ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# दिल्ली में था परिवार, तहसील प्रशासन ने मकान पर चलवा दिया बुलडोजर

बदायूं : (मानवीय सोच) दातागंज कस्बे के अरेला मोहल्ले में शाहजहांपुर रोड की दुकानों पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई जारी है। बुधवार को कड़ी सुरक्षा में बुलडोजर से दुकानें ढहाई गईं। सड़क पर भारी मलबा जमा हो गया है। इससे पैदल निकलना तक मुश्किल है। चौराहे पर गोल चक्कर भी बनाया जाएगा। इसके लिए भी दो-चार दुकानें तोड़ी जा सकती हैं। तहसील प्रशासन इसकी पूरी तैयारी में है। अरेला मोहल्ले में एक ऐसा मामला भी सामने आया, जहां एक परिवार दिल्ली में था और जेसीबी से उसका मकान गिरवा दिया गया। मोहल्ला निवासी सुभाषचंद्र दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। उनके परिवार वाले भी साथ में रहते हैं। मोहल्ले में उनके घर पर ताला पड़ा था।

अतिक्रमण हटाने के दौरान उनका मकान भी इसकी जद में आ गया और जेसीबी से गिरा दिया गया। बुधवार को इसकी सूचना पर दिल्ली से आए सुभाष चंद्र अपने घर की हालत देखकर रो पड़े। उन्होंने कहा कि कम से कम उन्हें सूचना ही दे दी जाती तो वह घर में रखा सामान तो बचा लेते। दातागंज कस्बे के अरेला मोहल्ले में सड़क पहले से ही कम चौड़ी थी। उस पर भी अतिक्रमण से और संकरी हो गई थी। 

Scroll to Top