ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# दिल्ली में 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी

दिल्ली : (मानवीय सोच) प्रदूषण के बीच अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है. वहीं 19 नवंबर को रविवार होने के चलते स्कूल 20 नवंबर को खुलेंगे. इससे पहले भी शिक्षा मंत्री आतिशी ने 5 नवंबर को 5वीं तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए थे

जिसमें कहा गया था कि प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद किया जाएगा. जिसका सख्ती से पालन कराया जाए. इस दौरान कक्षा 6 से 12 तक के लिए ऑनलाइन क्लासेस का विकल्प दिया गया था माना जा रहा है कि दिवाली के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण और बढ़ेगा. ऐसे में एहतियात के तौर पर सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. सरकार ने सर्दियों की छुट्टी को समय से पहले ही घोषित कर दिया है. पहले ये छुट्टियां दिसंबर-जनवरी के महीने में होती थीं.

दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते हालात को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बीते मंगलवार को सुनवाई की थी. इस दौरान जस्टिस संजय किशन कौल ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की सरकारों को निर्देश दिए थे कि पराली जलाने की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए. कोर्ट ने कहा था कि प्रदूषण को देखकर हमारा सब्र टूट रहा है

Scroll to Top