ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली विधान सभा होगी पूरी तरह पेपरलेस

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  दिल्ली विधान सभा  अब पूरी तरह से पेपरलैस होने जा रही है. यहां सदन में रखे जाने वाले सभी दस्तावेज, अब केवल ई-पेपर के रूप में ही पटल पर रखे जाएंगे. इसको लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया  ने ट्वीट कर जानकारी दी.

पेपरलैस होगा सदन

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली विधान सभा  अब पूरी तरह पेपरलैस होगी. सदन में रखे जाने वाले सभी दस्तावेज, केवल अब ई-पेपर के रूप में ही पटल पर रखे जाएंगे. हर सत्र में लाखों पन्ने के दस्तावेज सदन में रखे जाते हैं, जो अब केवल सॉफ्ट-कॉपी के रूप में ही रखे जाएंगे.

20 करोड़ का प्रावधान

बता दें कि इस बार का पूरा बजट ई प्रक्रिया के तौर पर रखा गया था. इसके लिए सभी विधायकों को ई पैड भी दिए गए थे. दिल्ली विधान सभा को पेपरलैस बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है.

रोजगार बजट

इससे पहले दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट पेश किया. बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार का हमारा बजट रोजगार बजट है. सरकार ने अगले 5 साल में दिल्ली के लोगों के लिए 20 लाख नौकरियां देने का टारगेट रखा है.

75,800 करोड़ का बजट

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले  7 साल में AAP सरकार ने 1 लाख  78 हजार युवाओं को सरकार  में पक्की नौकरी  दी है. साल 2022-23 के लिए दिल्ली का बजट 75 हजार 800 करोड़ का है. ये 2014-15 के 30,940 करोड़ रुपए के बजट का ढाई गुना है. इस बजट में 6,154 करोड़ रुपये स्थानीय निकायों के लिए दिए गए हैं.

Scroll to Top