ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली हिंसा पर राउत का बयान, दंगे की राजनीति कर रही बीजेपी’

दिल्ली  (मानवीय सोच)  पिछले कुछ दिनों में कई शहरों में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला है. हाल ही में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हुई हिंसा को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने BJP पर हमला बोला है.

BJP पर लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि अपने फायदे के लिए BJP दंगे की राजनीति कर रही है. देश में पहले कभी भी हनुमान जन्मोत्सव और रामनवमी के दिन दंगे नहीं हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव जीतने के लिए दंगे कराए जा रहे हैं. चुनाव जीतने के लिए कोई मुद्दा नहीं है इसलिए दंगों का सहारा लिया जा रहा है.

गृह मंत्रालय कर रहा मामले की निगरानी

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस के दौरान हिंसा देखी गई. इस दौरान पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे. इस मामले की निगरानी खुद गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जाति, पंथ और धर्म के बावजूद इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

‘राजधानी की स्थिति तनावपू्र्ण’

राउत ने केंद्र में भाजपा के शासन का नाम लिए बिना कहा, ‘देश के बड़े शहरों में… जिस तरह से तनावपूर्ण स्थिति है या ऐसी स्थिति पैदा हुई है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. राष्ट्रीय राजधानी में दंगे हो रहे हैं. दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है.’

चुनावों को आगे बढ़ाने पर कही ये बात

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘अब, एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) के चुनाव शहर में होने वाले हैं. पहले, चुनाव निर्धारित तिथि से आगे बढ़ाए गए थे और अब दंगे हो रहे हैं. अभी जो कुछ हो रहा है…निकाय चुनाव जीतने के लिए हो रहा है, क्योंकि उनके पास और कोई मुद्दा नहीं है.’

Scroll to Top