उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) उज्ज्वला योजना के तहत दिवाली में फ्री सिलेंडर की सब्सिडी लेने वाले लाभार्थियों को अभी लंबा इंतजार करना होगा. क्योंकि आंकड़ों के मुताबिक उज्ज्वला योजना के करीब 54.04 लाख लाभार्थियों का ही आधार सत्यापित है जबकि नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर का लाभ प्रदेश में 1.75 करोड़ गरीब महिला लाभार्थियों को दिया जाना है
ऐसे महज 30 प्रतिशत के आसपास ही लाभार्थियों को इस दिवाली पर फ्री सिलेंडर मिल पाएगा. हालांकि, इस दौरान कई लाभार्थियों का मानना हैं कि उनका सत्यापन ही कोई नहीं करने आ रहा है. ऐसे में उनकी दिवाली कैसे मनेगी? उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में इसे पास कर दिया है. लेकिन सबसे बड़ी समस्या उन लाभार्थियों के पास हैं जिनके सामने दिवाली है और उनका आधार कार्ड अभी सत्यापित नहीं हो पाया है
