ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# दीपिका ने फ्रांस में स्वर्ण पर साधा निशाना

वाराणसी : (मानवीय सोच) बरेका की खिलाड़ी दीपिका पटेल ने फ्रांस के सेंट मैंड्रियर में आयोजित प्रतियोगिता में सटीक निशाना साधकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। दीपिका ने कहा कि खुद पर यकीन करके आत्मविश्वास से आगे बढ़ी।17 से 22 अक्तूबर के बीच हुए मुकाबले में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में पदक जीतने वाली दीपिका बनारस के अवसानगंज की निवासी हैं। वह बरेका में कार्यालय अधीक्षक पद पर तैनात हैं। निशानेबाजी के लिए प्रतिदिन दो सत्राें में छह से सात घंटे अभ्यास करती हैं।

प्रतिदिन सुबह और शाम तीन से चार घंटे स्पोर्टस ट्रेनिंग, दो घंटे वर्कआउट और डेढ़ घंटे मेंटल फिटनेस को समय देती हैं। खेल के अपने अनुभवों पर बात करते हुए बताया खिलाड़ियों के बीच काफी कठिन प्रतिस्पर्धा होती है। एक-एक प्वाइंट से रैंकिंग बदल जाती है। इसलिए कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास करना होता है।एक मैच से नहीं कम से काम पांच मैंचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद टीम में चयन होता है। एक भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी दीपिका प्रतिदिन जिला रायफल क्लब में अभ्यास करती हैं। अपने घर पर 10 मीटर पिस्टल के लिए अभ्यास कोर्ट बनाया है। खाने में शुगर फ्री खाने को तरजीह देती हैं।

Scroll to Top