ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को वादकारी व वकीलों ने पीटा

गोंडा    (मानवीय सोच)  मजहब और नाम छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसा कर दो साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी दरोगा वसीम अहमद को गुरुवार दोपहर पेशी के दौरान जनपद न्यायालय परिसर में वादकारी व वकीलों ने पीट दिया। बता दें कि पुलिस लाइन में तैनात दरोगा वसीम अहमद के खिलाफ नगर कोतवाली में एक युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोप था कि दरोगा वसीम अहमद ने अपना नाम और धर्म छुपा कर उसके साथ प्रेम प्रसंग किया और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो तो दरोगा ने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। कोतवाली नगर में शिकायत करने गई पीड़िता को वसीम अहमद की असलियत मालूम हुई।

इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली में दरोगा वसीम अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया। गुरुवार सुबह जांच के बाद आरोपी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि नगर कोतवाली पुलिस आरोपी दरोगा को जनपद न्यायालय में पेश करने जा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ वादकारी और वकीलों ने उसकी पिटाई कर दी।

इससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाद में पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप से किसी तरह आरोपी दरोगा को सुरक्षित किया गया। एएसपी शिवराज ने कहा अब स्थिति सामान्य है और आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश किया जाएगा। जांच के बाद पिटाई मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top