देवरिया : (मानवीय सोच) सामूहिक हत्याकांड के बाद अब प्रशासन ने प्रेम यादव के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है. कार्रवाई शुरू करने से पहले प्रशासन ने मकान पर नोटिस लगा दिया है. इसमें साफ तौर पर लिखा है कि यह मकान सार्वजनिक भूमि को कब्जा करके बनाया गया है. इससे राजस्व को नुकसान हुआ है.
प्रशासन ने इसकी क्षतिपूर्ति के लिए रकम निर्धारित करते हुए प्रेम यादव के परिवार को इसे जमा करने का वक्त दिया है. साथ ही इस भूमि को खाली करने की चेतावनी दी गई है. प्रशासन की ओर से प्रेम यादव के मकान पर लगाया गया नोटिस उनके पिता रामभवन यादव के नाम से जारी किया गया है.
प्रशासन ने यह नोटिस पूर्व प्रधान प्रेमचंद यादव के मकान पर तो लगाया ही है, साथ में इस वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों के भी घरों पर लगाया गया है. इनके भी मकान खलिहान व नई परती की जमीन पर बनें है.बता दें कि देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में दो अक्टूबर को प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्यप्रकाश दुबे के परिवार में पांच लोगों की हत्या कर दी थी. इससे पहले सत्यप्रकाश दुबे के परिसर में प्रेम यादव की हत्या हुई थी
