ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, ‘हनुमान चालीसा महाराष्ट्र में नहीं तो क्या पाकिस्तान में होगी

महाराष्ट्र  (मानवीय सोच)  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस  ने महाराष्ट्र सरकार की तरफ से लाउडस्पीकर विवाद  पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा  अगर महाराष्ट्र  में नहीं पढ़ी जाएगी तो क्या पाकिस्तान  में पढ़ी जाएगी.

फडणवीस ने किया सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार

बता दें कि हनुमान चालीसा को लेकर हो रहे विवाद के मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस ने आज (सोमवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस की. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने जो बैठक बुलाई थी हमने उसका ​बहिष्कार करने का फैसला किया है क्योंकि पिछले 3-4 दिनों में जिस प्रकार से पुलिस का इस्तेमाल करते हुए विरोधी पार्टी के लोगों को जान से मारने का प्रयास किया गया उसके बाद संवाद के लिए जगह कहां बचती है?

‘हिटलरशाही से संघर्ष होता है’

उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि हिटलरशाही से संघर्ष होता है, संवाद नहीं. अगर इस प्रकार की प्रवृत्ति यहां पर चलेगी तो हम भी उसका मुकाबला करेंगे. हम गृह मंत्री की बैठक में जाकर क्या करेंगे क्योंकि उस बैठक में मुख्यमंत्री तो मौजूद ही नहीं होंगे.

क्या पाकिस्तान में पढ़ी जाएगी हनुमान चालीसा?

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हनुमान चालीसा महाराष्ट्र में नहीं पढ़ी जाएगी तो क्या पाकिस्तान में पढ़ी जाएगी, इनको हनुमान चालीसा से इतनी नफरत क्यों है? हम सारे हनुमान चालीसा बोलेंगे अगर सरकार में हिम्मत है तो हमारे ऊपर राजद्रोह का गुनाह लगाकर दिखाए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने हनुमान चालीसा पढ़कर भी सुनाई.

उन्होंने कहा कि सांसद नवनीत राणा को जेल में गंदा पानी दिया जा रहा है. जेल में उनके साथ गलत व्यवहार हो रहा है. नवनीत को वॉशरूम जाने नहीं दिया जा रहा है. राणा दंपति की गिरफ्तारी गलत है. उद्धव सरकार अहंकार में है. हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं इसलिए चुप बैठे हैं.

 

Scroll to Top