(मानवीय सोच) : देवरिया में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के साथ ही प्रदेश के तमाम हिस्सों से पहुंचे नेता ने हत्याकांड में मारे गए सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार के चार लोगों को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग जुटे और सत्य प्रकाश दुबे के बड़े बेटे को सांत्वना दी. इसी के साथ सांसद और विधायकों सहित तमाम लोगों ने देवेश को लाखों रुपए की आर्थिक मदद भी दी
इस मौके पर जहां सदर विधयाक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी तो वहीं पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने देवेश को तीन लाख की आर्थिक मदद की. सांसद रविंद्र कुशवाहा ने एक लाख, खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने 2 लाख, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने 51 हजार, पंकज जायसवाल ने 1 लाख, प्रधानाचार्य ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने 1 लाख, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने 1 लाख रुपये की मदद देवेश को की. इस मौके पर एक ही पल में अपने पूरे परिवार को खो देने वाले देवेश की आंखें नम थीं तो वहीं उसके साथ ही मौजूद लोग भी दुखी दिखाई दिए.
