ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

देश की पहली रैपिड रेल तकनीकी परीक्षण के लिए तैयार

गाजियाबाद  (मानवीय सोच)  रैपिड रेल के छह डिब्बे दुहाई डिपो में जुड़ने के बाद दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर सिग्नल लगाने के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) अपनी कई विशिष्ट तकनीकी विशेषताओं के मामले में दुनिया का पहला रेल नेटवर्क हो जाएगा। सिग्नल, प्लेटफार्म स्क्रीन डोर और दूसरे कारिडोर पर रेल चली जाने के लिए जिस खास तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है, वह अभी तक दुनिया के किसी अन्य नेटवर्क में नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दुनिया की कई रीजनल व अन्य रेल नेटवर्क का अध्ययन करके रैपिड रेल को अत्याधुनिक बना दिया है।

देश में इस तरह की आधुनिक सिग्नल प्रणाली का इस्तेमाल पहली बार किया जा रहा है। दावा है कि यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम के हाइब्रिड लेवल-3 तकनीक का उपयोग करने वाला यह दुनिया का पहला नेटवर्क होगा। खास बात यह है कि इस सिग्नल प्रणाली से रैपिड रेल की रफ्तार पर किसी भी मौसम (सर्दी, तूफान या घना कोहरा) पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। रैपिड रेल 160 की गति से दौड़ेगी। हालांकि इसका डिजाइन 180 किलोमीटर प्रति घंटा रखा है। जबकि औसत गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। रैपिड रेल का प्राथिमक खंड साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबा है। इसके ज्यादातर हिस्से में ट्रैक बिछाने का काम लगभग पूरा हो गया। रैपिड रेल संचालन के लिए अब सिग्नल लगाए जा रहे हैं। रैपिड रेल संचालन के लिए यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम की हाइब्रिड लेवल-3 तकनीक को लागू किया है। लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन रेडियो पर डिजिटल इंटरलॉकिंग और स्वचालित ट्रेन ऑपरेशन का प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। यह ट्रेन की हाई फ्रीक्वेंसी को बेतर बनाएगा। रेडियो टेक्नोलॉजी आधारित सिग्नल प्रणाली से रेल की गति का अनुमान रहेगा।

सिग्नल लगाने के बाद ट्रायल होगा
स्टेशनों पर केबल बिछाने और सिग्नल प्रणाली की जांच का काम चल रहा है। इस प्रक्रिया में सभी सिग्नल उपकरण लगने के बाद उनका परीक्षण होगा। इसके बाद ट्रेन का ट्रायल रन शुरू कराया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो माह में सिग्नल लगाने का काम खत्म कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन का ट्रायल होगा।

Scroll to Top