ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या साढ़े नौ लाख के पार

नई दिल्ली (मानवीय सोच): कोरोना महामारी के मामलों में अचानक आए उछाल से देश में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के एक लाख 94 हजार 720 नये मामले मामले सामने आए हैं। जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर नौ लाख 55 हजार 319 तक पहंच गयी है। इस बीच मंगलवार को 85 लाख 26 हजार 240 कोविड टीके लगाये गये हैं और बुधवार सुबह सात बजे तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक एक अरब 53 करोड़ 80 लाख आठ हजार 200 लोगों को टीके दिये जा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में एक लाख 94 हजार 720 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 60 लाख 70 हजार 510 हो गयी है। नये मामलों में बढ़ोतरी के साथ सक्रिय मामले बढ़कर नौ लाख 55 हजार 319 हो गये हैं। इसी अवधि में 442 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर चार लाख 84 हजार 655 हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 60,405 मरीज स्वस्थ होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 46 लाख 30 हजार 536 हो चुके हैं। इसी अवधि में 17 लाख 61 हजार 900 कोविड परीक्षण किए गये हैं।

गौरतलब है कि देश में सक्रिय मामलों की दर 2.65 फीसदी और रिकवरी दर 96.01 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। दूसरी तरफ कोविड के ओमिक्राॅन वैरिएंट से 27 राज्यों में अब कर 4,868 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1281, दिल्ली में 546 और कर्नाटक में 479 मामले हैं। ओमिक्राॅन के संक्रमण से 1805 व्यक्ति उबर चुके हैं। वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 15435 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 225199 हो गयी है और इस अवधि में 22 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 141669 तक पहुंच गया है। राज्य में 18967 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6621070 हो गयी है।

महाराष्ट्र के बाद कुल सक्रिय मामलों में पश्चिम बंगाल दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल में उक्त अवधि में कोरोना के सक्रिय मामले 13042 बढ़कर 102236 हो गए हैं। राज्य में इस महामारी से 19 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 19936 हो गया है, जबकि राज्य में अभी तक 1673258 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना सक्रिय मामले 9075 बढ़कर 74881 हो गए हैं, जबकि 12161 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1490074 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 23 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25200 हो गया है।

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना सक्रिय मामले 6706 बढ़कर 45142 हो गए हैं। राज्य में 2064 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5205210 हो गयी है। इस अवधि में 296 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 49776 हो गया है। देश में पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक रही है।

Scroll to Top