महराजगंज : (मानवीय सोच) ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर दी है। महिला के पति ने बताया कि करीब 18 साल पहले शादी हुई थी। एक बेटी, एक बेटा है।
शादी शुदा खुशहाल जीवन कट रहा था। इस बीच पत्नी के मायके से एक युवक आया तो पत्नी ने बताया कि वह मेरा भाई लगता है। जिस पर मैंने कोई आपत्ति नहीं की। इसी बीच मेरा दुबई जाने के लिए बीजा आ गया। दो माह पहले दुबई से कमा कर आया तो घर का माहौल ठीक नहीं लग रहा था। इसी बीच दो तीन बार प्रेमी युवक के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया। घर में हुई इस घटना से हंगामा शुरू हो गया।
