ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दो हजार के लिए डोला लेखपाल का ईमान, किसान से मांगी रिश्वत

सवायजपुर तहसील में कार्यरत लेखपाल ने आय प्रमाण पत्र में वास्तविक आय दर्ज करने के लिए एक किसान से दो रुपये की रिश्वत मांगी। किसान का कहना है कि उसने एक बार नहीं बल्कि दो बार आवेदन किया था,

लेकिन लेखपाल ने उसकी आय ज्यादा होने की रिपोर्ट लगा दी जानकारी के अनुसार सवायजपुर तहसील के चौंसार गांव निवासी राजेन्द्र पाल को किसी काम के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ी, तो उसने ऑनलाइन आवेदन कर दिया।

उसका कहना है कि उसके पास केवल 15 विस्वा जमीन है तथा मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसने दो बार आवेदन किया, लेकिन यहां तैनात लेखपाल धीरज द्विवेदी ने उसकी वास्तविक आय से अधिक आय होने की रिपोर्ट लगा दी। राजेन्द्र पाल का आरोप है कि लेखपाल द्वारा उससे दो हजार रुपये मांगे गए।

जिसको देने में उसने असमर्थता जताई तो लेखपाल ने कहा कि फिर ऐसे ही चक्कर लगाते रहिए। गरीब की आय अधिक दिखाने से उसको सरकारी योजनाओं का भी कोई लाभ नही मिल पा रहा है। हालांकि मामला एसडीएम संजय अग्रहरि के संज्ञान में पहुंचने पर उन्होंने उचित कार्यवाई का भरोसा दिया है।

Scroll to Top