ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

द्रोपदी मुर्मू आज लखनऊ आएंगी

लखनऊ   (मानवीय सोच)  राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ आएंगी। लोक भवन में आयोजित एनडीए की बैठक में द्रोपदी मुर्मू भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से मत एवं समर्थन देने की अपील करेंगी। भाजपा द्रोपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे को भव्य बनाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को साधेगी।

द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर 3 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अपना दल के आशीष पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से भी उनका स्वागत किया जाएगा।

एयरपोर्ट से वे बटलर पैलेस स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। शाम 6 बजे लोक भवन में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को मत एवं समर्थन देने का आग्रह किया जाएगा। वहीं द्रोपदी मुर्मू भी बैठक में उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताते हुए अपनी बात रखेंगी। एनडीए की बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवास पर द्रोपदी मुर्मू के सम्मान में रात्रि भोज रखा गया है।

भाजपा ने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को साधने के लिए राजधानी में जगह-जगह द्रोपदी मुर्मू के स्वागत में बैनर लगाए हैं। वहीं एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में एससी-एसटी वर्ग की महिलाएं उनका स्वागत करेंगी। पार्टी दलित और आदिवासी वर्ग के बीच संदेश देने की कोशिश करेगी कि भाजपा ने पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद के लिए चुना है। एयरपोर्ट, लोकभवन, वीवीआईपी गेस्ट हाउस और मुख्यमंत्री आवास पर आदिवासी नृत्य और लोक कलाकारों के कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

Scroll to Top