ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर कोर्ट पहुंची ये फैमिली, भाई का हुआ था मर्डर

श्रीनगर (मानवीय सोच) द कश्मीर फाइल्स’  में दिखाए गए कश्मीरी पंडित परिवारों के दर्द ने फिल्म को हिट कर दिया. इस फिल्म को देखने के बाद कई कश्मीर पंडित जागरूक भी हुए हैं. एक कश्मीरी पंडित की हत्या  के मामले में अब उसका परिवार कोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट ने भी सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है.

31 साल पहले हुई थी हत्या

31 साल पहले कश्मीरी पंडित सतीश टिक्कू की हत्या हुई थी. अब उनके परिजनों ने स्थानीय कोर्ट में आवेदन देकर कश्मीरी पंडितों की हत्या के मामले में दर्ज FIR पर औपचारिक सुनवाई की मांग करते हुए आरोप पत्र दाखिल करने का आग्रह किया है. कोर्ट ने भी याचिका पर सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय कर दी है.

16 अप्रैल को सुनवाई

श्रीनगर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सतीश के भाई महाराजा कृष्ण टिक्कू की याचिका पर सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय की है. टिक्कू परिवार के वकील उत्सव बैंस ने बताया कि सतीश टिक्कू की हत्या में मोबाइल मजिस्ट्रेट ने 1 सितंबर 2021 को आवेदन खारिज कर दिया था और प्रत्यक्ष तौर पर याचिका दाखिल करने के लिए कहा था.

बिट्टा पर आरोप

इसके बाद परिवार की तरफ से याचिका दायर की गई. बता दें कि 1990 में सतीश टिक्कू की हत्या कर दी गई थी. उसका आरोप JKLF के लीडर बिट्टा कराटे पर लगा था. 1991 में एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान बिट्टा कराटे ने स्वीकार किया था कि उसने अपने दोस्त सतीश टिक्कू समेत दर्जनों कश्मीरी पंडितों को मार डाला था. हालांकि, बाद में बिट्टा अपने बयान से पलट गया था.

फिलहाल जेल में बंद आरोपी

बिट्टा को 2019 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी फंडिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था, वह तबसे जेल में है. इससे पहले वह विभिन्न आरोपों में लगभग 16 वर्षों तक जेल में रह चुका है.

Scroll to Top