ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर ऐसा क्या बोला कश्मीरी मुस्लिम युवक

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर देशभर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर स्थानीय न्यूज चैनल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक कश्मीरी मुस्लिम युवक उस घटना का जिक्र करते हुए कह रहा है कि ‘कश्मीरी पंडितो का कत्लेआम हुआ था इसलिए हमे सामूहिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।’

द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कश्मीर मुस्लिम की बात की सराहना की है। जिसमें वह घाटी से पंडितों की हत्याओं और उसके बाद के पलायन पर सामूहिक रूप से माफी मांगने की आवश्यकता पर जोर दे रहा है। कश्मीर के स्थानीय समाचार चैनल की एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए, ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता ने कहा कि “नरसंहार को स्वीकार करना” और घटना के लिए माफी मांगना न्याय के अधिकार की दिशा में “पहला कदम” है।

अग्निहोत्री ने ट्विटर पर लिखा, “अगर कोई इस युवक को जानता है, कृपया उसे मेरा प्यार और धन्यवाद भेजें।” वह युवक पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (सेक्युलर) के महासचिव जावेद बेघ हैं, जो एएनएन न्यूज को बता रहे हैं कि वह संग्रामपोरा नरसंहार के प्रत्यक्षदर्शी थे और आज के शिक्षित युवाओं को पिछली पीढ़ियों की गलतियों को स्वीकार करना होगा।

जावेद आगे कहते हैं, “दर्जनों कश्मीरी पंडित मारे गए..मैंने इसे अपनी आंखों से देखा है। जो मारे गए थे वे न तो किसी की ‘आजादी’ को रोक रहे थे और न ही किसी कश्मीरी मुसलमान को मार रहे थे। वे निहत्थे लोग थे। अगर यह नरसंहार नहीं है, तो यह क्या है ? वहां अपराध किए गए थे और उसके लिए, हमें हाथ मिलाना चाहिए और कश्मीरी पंडितों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इसके लिए आपको एक फिल्म की जरूरत नहीं है।”

Scroll to Top