ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# धनतेरस पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग

शाहजहांपुर : (मानवीय सोच) धनतेरस पर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में शुक्रवार सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। शहर के सदर बाजार, गोविंदगंज, बहादुरगंज, चौक और जलालनगर स्थित बाजारों में स्थित दुकानों पर भीड़ भाड़ देखी जा रही है। सबसे ज्यादा लोग सराफा, वाहन और बर्तन की दुकानों पर खरीदारी करते दिखाई दिए। देर रात तक यह सिलसिला चलेगा। शुक्रवार को पंच पर्व की धनतेरस के साथ शुरुआत हो गई।

धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने बृहस्पतिवार से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। बर्तन की दुकानें रातभर सजाई गईं, तो सराफा, वाहन आदि के शोरूम भी सजधज तैयार हुए। शुक्रवार को सभी दुकानें फूलों की माला और इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजी दुकानों आकर्षक दिख रही थीं। 

सुबह 10 बजे के बाद बाजार में भीड़ बढ़ना शुरू हो गया, कोई बर्तन की दुकानों पर स्टील, कांसा, तांबा और पीतल का बर्तन खरीद रहा था, तो कोई सराफा के शोरूम पर सोने-चांदी के आभूषण, लक्ष्मी, गणेश आदि को खरीदने पहुंचा। दो-पहिया और चारपहिया वाहन शोरूप पर भी सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। 

Scroll to Top