ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

धरने पर बैठे निलंबित सांसदों पर BJP ने लगाया चिकन खाने का आरोप

नई दिल्ली (मानवीय सोच)   तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को बीजेपी को धरना दे रहे कांग्रेस सांसदों द्वारा चिकन खाए जाने का मुद्दा उठाने को लेकर घेरा. दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया था कि संसद भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना दे रहे कांग्रेस सांसदों ने तंदूरी चिकन खाया. इस बात पर निशाना साधते हुए महुआ ने पूनावाला को भाड़े पर लाया मददगार बताया. साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा, जो इन दिनों अपनी बेटी के गोवा में कथित अवैध बार और रेस्तरां होने को लेकर जारी विवाद में घिरी हुई हैं.

महुआ ने ट्वीट किया, ”  बीजेपी ने भाड़े पर मददगार बुलाया ताकि निलंबित सांसदों ने क्या खाया उस पर कमेंट किया जा सके. सिली सोल्स, क्या आप ये नहीं जानते कि आपके स्वामी जीभ और गाल दोनों की सेवा करते हैं.”

बता दें कि “सिली सोल्स” भी उस प्रतिष्ठान का नाम है, जिसे स्मृति ईरानी की बेटी से जोड़ा जा रहा है. इसी पर कांग्रेस ने “अवैध बार” होने का आरोप लगाया है. रेस्तरां की एक वीडियो के समीक्षा के बाद विपक्षी नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने हाल ही में ईरानी पर निशाना साधा था, और पार्टी के ‘पाखंड’ पर सवाल उठाया. चूंकि उक्त वीडियो में ईरानी की बेटी होटल में विभिन्न मांस व्यंजन परोसे जाने की बात कह रही थीं.

दरअसल, पूनावाला ने कहा था, ” रिपोर्टों के अनुसार, संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ निलंबित सांसदों ने तंदूरी चिकन खाया. सभी जानते हैं कि गांधी जी के जानवरों के वध पर कट्टर विचार थे. कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह एक विरोध था या एक तमाशा और एक पिकनिक था.” इधर, तृणमूल नेता सुष्मिता देव ने पूनावाला पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी विपक्ष की एकजुटता से डरी हुई है.

उन्होंने कहा, ” बंद दरवाजों के पीछे, आरएसएस के लोग और नेता सब कुछ खाते हैं. इसलिए, हमारे भोजन पर कोई टिप्पणी न करें. वे यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि खाना हमारे घर से नहीं, बल्कि अन्य सांसदों द्वारा लाया जा रहा है. वे डरते हैं इस एकजुटता से.” वहीं, नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक अन्य वरिष्ठ विपक्षी नेता ने कहा कि यह टिप्पणी बीजेपी की असहिष्णुता को दर्शाती है. उन्होंने कहा, ” कुछ लोग लंच में रोटी खाते हैं, हमारे पास फिश करी और चावल या चिकन है. इसमें गलत क्या है? हमें जो चाहिए वो खाने का अधिकार है.”

Scroll to Top