नई शिवसेना बनाने में जुटे उद्धव ठाकरे, 2 सीनियर नेताओं को किया बाहर

महाराष्ट्र (मानवीय सोच)  बगावत के बाद उद्धव ठाकरे शिवसेना को नए सिरे से संवारने में जुट गए हैं। इसके तहत उद्धव ने सोमवार को कुछ बड़े कदम उठाए। एक तरफ उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रामदास कदम और पूर्व सांसद आनंदराव अदसुल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर का रास्ता दिखा दिया। शिवसेना सांसद विनायक राउत ने इसकी जानकारी दी है। इससे पूर्व सोमवार को दिन में ही उद्धव ठाकरे ने 100 नई नियुक्तियां की हैं।

शिंदे गुट से जुड़ चुके हैं रामदास कदम के बेटे
महाराष्ट्र में अपने विधायकों की बगावत के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे फूंक-फूंककर कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में वह बचे-खुचे पदाधिकारियों को चिन्हित कर रहे हैं। इसके तहत उद्धव ने दो वरिष्ठ शिवसेना नेताओं के खिलाफ अहम कदम उठाया है। फैसले के तहत उद्धव ने रामदास कदम और आनंदराव अदसुल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन दोनों नेताओं के ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इससे पूर्व दिन में खबर आई थी कि रामदास कदम ने अपना इस्तीफा मातोश्री पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि रामदास के बेटे योगेश कदम पहले ही शिंदे गुट से जुड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *