ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नई संसद के अशोक स्तंभ पर विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली   (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई संसद भवन के छत पर बने अशोक स्तंभ का सोमवार को उद्घाटन किया गया। इसके बाद से ही यह विपक्षी दलों के निशाने पर आ गया है। असल में विपक्षी दल नए अशोक स्तंभ पर बने चारों शेरों की डिजाइन पर सवाल उठा रहे हैं। इसके मुताबिक इन शेरों का मुंह आक्रामक ढंग से खुला हुआ है, जबकि सारनाथ में बने मूल अशोक की लाट पर जो शेर बने हैं, उनका मुंह बंद है।

आरजेडी ने किया ऐसा ट्वीट
राष्ट्रीय जनता दल ने इसको लेकर कहा है कि मूल अशोक स्तंभ के चारों शेरों के चेहरे पर सौम्यता का भाव है। जबकि अमृतकाल में बने अशोक स्तंभ के शेरों के चेहरे पर सबकुछ निगल लेने का भाव है। आरजेडी द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा है कि हर प्रतीक चिन्ह, इंसान की आंतरिक सोच को प्रदर्शित करता है। इंसान प्रतीकों से आमजन को दिखाता है कि उसकी फितरत क्या है। इस ट्वीट के साथ नए और पुराने अशोक के स्तंभ की तस्वीर भी लगी हुई है। वहीं वरिष्ठ वकील और कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने मूल अशोक स्तंभ पर बने सिंहों को महात्मा गांधी के जैसा शांत और शानदार बताया है। वहीं नए संसद भवन पर बने सिंहों को गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के जैसा बताया है। उन्होंने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है, गांधी से गोडसे तक। यह मोदी का नया इंडिया है।

महुआ मोइत्रा भी पीछे नहीं
हाल ही में मां काली पर टिप्पणी के लिए आलोचना का शिकार हुईं तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस मामले में भी बयान जारी किया है। उन्होंने बिना कुछ लिखे दोनों अशोक स्तंभ की विरोधाभासी तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं विपक्षी दल उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूजा-पाठ करने पर भी आपत्ति उठा चुके हैं। विपक्ष के मुताबिक यह संविधान की मूल भावना का उल्लंघन है। दूसरी तरफ भाजपा ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक दल बिना किसी आधार के अपने पॉलिटिकल मोटिव के आधार पर ऐसे बयान जारी कर रहे हैं।

 

Scroll to Top