ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नकली टिकट बुकिंग गैंग का खुलासा

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  अगर आप भी हेलीकॉप्टर के जरिए वैष्णो देवी, केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम यात्रा करना चाहते हैं तो सावधान हो जाइए। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने कथित तौर पर एक नकली हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के मास्टरमाइंड और वेबसाइट डेवलपर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी (आईएफएसओ) केपीएस मल्होत्रा ने शुक्रवार को इस मॉड्यूल का खुलासा करते हुए बताया कि यह सिंडिकेट भारत के विभिन्न हिस्सों यानी पश्चिम बंगाल, बिहार, फिरोजाबाद आदि से काम कर रहा था।

मल्होत्रा ने बताया कि आरोपियों ने वैष्णो देवी, केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के लिए एक फर्जी वेबसाइट बनाई थी। फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से उन्होंने उन पर्यटकों के लिए टिकट बुक किए थे जो हेलीकॉप्टर से वैष्णो देवी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते थे।

उन्होंने बताया कि एक ही मोडस ऑरेंडी के साथ 100 से अधिक शिकायतों का विश्लेषण किया गया और विश्लेषण के बाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से मास्टरमाइंड और वेबसाइट डेवलपर के संदिग्ध फोन नंबर, बैंक खाते की डिटेल का पता लगाया गया। आरोपियो के पास से 15  हार्ड डिस्क, दो लैपटॉप और 05 मोबाइल फोन, चेक बुक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए।

अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी व्यक्तियों ने विभिन्न पीड़ितों व शिकायतकर्ताओं से 20 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की और विभिन्न फर्जी खातों में राशि का गबन किया।

 

Scroll to Top