ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नवाबगंज नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष पर ED का शिकंजा

नवाबगंज नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष शहला ताहिर के खिलाफ ईडी ने जांच शुरू कर दी है। उन पर 2012 से 2017 के बीच 10.41 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा था। गृह विभाग के आदेश पर हुई जांच में इस गबन की पुष्टि हुई थी। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा के सब इंस्पेक्टर ने मार्च माह में लखनऊ में ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में सभी आरोपियों को ईडी नोटिस भेजेगी, ताकि सभी से पूछताछ की जा सके।बरेली जिले की नवाबगंज नगर पालिका परिषद में शहला ताहिर 2012 से 2017 तक अध्यक्ष रहीं।

इस दौरान 10.41 करोड़ रुपये का गबन हुआ था। जानकारी होने पर गृह विभाग ने इसकी जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर ईओडब्ल्यू के लखनऊ के दरोगा सत्यपाल गौड़ ने शहला ताहिर, पालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी हीरालाल प्रजापति, हरिलाल राम, राजेश सक्सेना, नरेंद्र जौहरी, विजय कुमार, परिषद कर्मचारी अमर सिंह, कैलाशचंद, सुरेश पाल, रघुवीर सिंह, रिटायर रवींद्र शुक्ला, ठेकेदार मो. अफजाल, मो. आरिफ, सलीम हैदर, वकील खान और शिव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें से कई आरोपी अभी भी नवाबगंज पालिका परिषद में ही तैनात हैं।

Scroll to Top