ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नहीं रहीं पिंगली वेंकैया की बेटी घंटासाला सीता महालक्ष्मी, पिता ने दिया था राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन

हैदराबाद (मानवीय सोच) भारत के राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की बेटी घंटासाला सीता महालक्ष्मी का गुरुवार रात आध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में निधन हो गया। वयोवृद्ध सीता महालक्ष्मी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सीता महालक्ष्मी ने दिसंबर 2021 में अपनी उम्र के 100 साल के पड़ाव को पार कर चुकी थीं। निधन के समय वो मचेरला शहर के प्रियदर्शी कॉलोनी में अपने बेटे जीवी नरसिम्हा राव के आवास पर थीं।

निधन के बारे में जानतारी देते हुए राव ने कहा, वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रही थीं। गुरुवार दोपहर को उन्होंने कहा मुझे बताया कि कुछ घंटों में उनका निधन हो जाएगा। रात 8 बजते-बजते उन्होंने अपने बिस्तर पर ही चुपचाप आखिरी सांस ली। उनके पार्थिव शरीर का शुक्रवार दोपहर पूरे राजनीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दिल्ली जाने वाली थीं सीता महालक्ष्मी

माचेरला विधायक पिनेल्ली रामकृष्ण रेड्डी, पलनाडु कलेक्टर शिव शंकर लोथेती और वरिष्ठ अधिकारी दाह संस्कार में शामिल हुए। राव के मुताबिक, आजादी की अमृत महोत्सव के मौके पर सीता महालक्ष्मी को 2 अगस्त को केंद्र की ओर से अभिनंदन के लिए दिल्ली ले जाना था। उन्होंने कहा, हम उनके दिल्ली दौरे की व्यवस्था कर रहे थे, लेकिन बीच में ही यह त्रासदी हो गई।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया था सम्मानित

12 मार्च, 2021 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सीता महालक्ष्मी को उनके पिता पिंगली वेंकैया की ओर से तिरंगे के डिजाइन के 100 साल पूरे होने के अवसर पर सम्मानित किया था। इस अवसर पर, जगन ने उन्हें एक शॉल और 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया और वेंकैया को पुष्पांजलि अर्पित करने से पहले लगभग आधा घंटा उनके साथ बिताया।

Scroll to Top