ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# नादरगंज में सरकारी जमीन पर दिनदहाड़े कब्जा

लखनऊ : (मानवीय सोच) सरोजनीनगर क्षेत्र के नादरगंज में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर दबंगों ने कुछ वकीलों का साथ लेकर कब्जा कर लिया। स्थानीय लोगों ने शिकायत की तो अधिकारी दूसरे विभाग की जमीन बताकर पल्ला झाड़ते रहे। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने मामले की जांच के निर्देश दिए पर लंबी अवधि बीतने के बाद भी कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बद्री नगर इंडस्ट्रियल एरिया नादरगंज में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर पिछले माह दबंगों ने दिनदहाड़े अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया। करीब 40 से 50 लोगों की मौजूदगी में दबंग जेसीबी से सीमेंटेड पिलर लाए और अस्थायी चादरों से दीवार बना ली। निर्माण कार्य के दौरान कुछ वकील भी शामिल रहे। आसपास के लोगों ने विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया। 

इसकी सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिला व तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने भी शिकायत पर कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी और जांच का आश्वासन देते रहे। इस लापरवाही का फायदा दबंगों ने उठाया। जबकि इससे पहले शिकायत पर पुलिस तीन बार निर्माण कार्य रुकवा चुकी थी।

Scroll to Top