ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नाबालिग लड़की के अपहरण में 72 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

नई दिल्ली (मानवीय सोच) दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में 72 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक ऑटो-रिक्शा चालक है और वह लड़की को हरिद्वार ले जाना चाह रहा था।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि नई दिल्ली जिला पुलिस ने एक अपहृत नाबालिग लड़की को बचाते हुए पीड़िता के साथ राजधानी से भागने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गीता कॉलोनी निवासी आरोपी रघुनाथ (72) ने पीड़िता के उसके ऑटो-रिक्शा में बैठने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

जानकारी के अनुसार, 17 मार्च को शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी 11 साल की बेटी बंगाली बाजार से लापता हो गई है। मामले की संवेदनशीलता के कारण जिला पुलिस हरकत में आ गई और बाराखंभा रोड पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 के तहत एफआईआर दर्ज कर लड़की की तलाश की गई।

पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों से मिली सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और पाया कि पीड़ित एक ऑटो-रिक्शा में सवार हुई थी।

पुलिस ने कहा कि इंस्पेक्टर मौसम गनी और एसआई उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पूर्वी दिल्ली इलाके में पैसिफिक मॉल के पास आरोपी को ढूंढ निकाला। आरोपी पीड़िता के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि पीड़िता दिल्ली में नए स्थानों को देखने के लिए उसके ऑटो में सवार हुई थी, पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़की से छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को हरिद्वार ले जाने की योजना बनाई थी।

Scroll to Top