ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नामी कंपनियों में नौकरी, 45 हजार रुपये प्रतिमाह तक मिलेगा वेतन

गाजियाबाद   (मानवीय सोच)   अगर आप बेरोजगार हैं और एक नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में जल्द ही रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें आने वाली कई बड़ी और नामी-गिरामी कंपनियां नौकरी के इच्छुक युवाओं का चयन करने आने वाली हैं। इस रोजगार मेले में शामिल होकर बेरोजगार युवा बिना किसी पहचान और सिफारिश के अच्छी नौकरी पा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, रोजगार विभाग युवाओं के लिए 26 मई को  मुरादनगर के आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक एक वृहद रोजगार मेला लगाने जा रहा है। मेले में करीब 1500 से अधिक युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। यह मेला जिला सेवायोजन एवं रोजगार विभाग द्वारा लगाया जा रहा है। इस मेले में करीब तीन हजार युवाओं के भाग लेने की संभावना है।

जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस वृहद रोजगार मेले में हिस्सा लेने आ रही निजी क्षेत्र की लगभग 20 से अधिक कंपनियां 1500 से अधिक युवाओं का चयन करेंगी। इन कंपनियों में सभी के लिए नौकरियों के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार विभाग के सेवायोजन पोर्टल पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन चालू है।

रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर पास अभ्यर्थी जिनकी आयुक 18 से 40 साल के बीच हो, वो सभी भाग ले सकते हैं। इन कंपनियों द्वारा मैंनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, टेली कॉलर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, सेल्स ऑफिसर, तकनीकी सहायक आदि पदों के लिए भर्ती की जाएगी। नौकरी पाने वालों को 10 से 45 हजार रुपये तक रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकेगा। रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए आने वाले अभ्यार्थियों को अपनी तकनीकी शिक्षा का प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।

इसके लिए आवेदकों को पहले विभागीय वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर जॉब सीकर के रूप में अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह रजिस्ट्रेशन तीन सालों के लिए मान्य होगा।

इसके बाद रोजगार मेले में हिस्सा लेने वाले इच्छुक लोगों को पहले sewayojan.up.nic.in पर जाकर होम पेज पर ‘प्राइवेट जॉब’ पर क्लिक करना होगा। उसके बाद ‘रोजगार मेला नौकरियां’ पर गाजियाबाद जनपद में सर्च करना होगा। योग्यता अनुसार नौकरियों का चयन कर उसके लिए आवेदन करना होगा।

उन्होंने बताया कि डाबर इंडिया लिमटेड, मेगा माइंड, एनआईआईटी, एचडीएफसी लाइफ करियर प्रोग्राम, अपोलो होम हेल्थ केयर,  यूनिकेम लैबोरेट्रीज, पार्कर ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड, एलिन इलेक्ट्रोनिक्स आदि कई बड़ी कंपनियां रोजगार मेले में हिस्सा लेंगी।

Scroll to Top