ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

निर्मला सीतारमण ने भारतीय जीवन बीमा निगम के आईपीओ की तैयारियों की समीक्षा की

नयी दिल्ली (मानविया सोच): वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रस्तावित प्रथम सार्वजनिक शेयर निर्गम (आईपीओ) के लिए तैयारियों की प्रगति की शुक्रवार को समीक्षा की। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है, “केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलआईसी आईपीओ की प्रगति की नयी दिल्ली में आज समीक्षा की। जिसमें दीपम(निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंध विभाग) के सचिव, वित्तिय सेवा विभाग के सचिव एलआईसी इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी और वित्त मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे।”
समीक्षा बैठक वीडियो कांन्फ्रेंस के जरिए की गई, सरकार देश की सबसे बड़ी और पुरानी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी के शेयरों की पहली बार सार्वजनिक बिक्री करने का फैसला किया है। एलआईसी का आईपीओ चालू वित्तिय वर्ष की तीसरी तिमाही लाया जा सकता है।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने कल कहा था कि सरकार एलआईसी के सार्वजनिक निर्गम की सफलता बढ़ाने के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की नीति में बदलाव करेगी। वर्तमान नियमों के तहत बीमा क्षेत्र में विदेशी कंपनियों को 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी की अनुमति है लेकिन एलआईसी के मामले में यह नियम लागू नहीं है।

Scroll to Top