ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नूपुर शर्मा को मिला पाक पत्रकार का साथ

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) पैगंबर मोहम्मद को लेकर बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद विवाद जारी है। बता दें कि इस्लाम और पैगंबर को लेकर नूपुर ने ऐसा कुछ विवादित कह दिया था कि पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। बीजेपी ने दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल को भी निष्कासित कर दिया है। इस मामले पर पाकिस्तानी मूल के पत्रकार तहा सिद्दीकी का एक बयान वायरल हो रहा है।

ऐसा क्या कह दिया तहा ने?

तहा ने एक ट्वीट में कहा है कि आयशा के 9 साल की उम्र में मोहम्मद से शादी करने को लेकर ‘सत्यापित’ हदीसों का हवाला देने के लिए भारतीय जनता पार्टी और नूपुर शर्मा पर हमला करने के बजाए मुस्लिम नेताओं को एक साथ आना चाहिए और अगर गलत लिखा है तो उसे हटा देना चाहिए। लेकिन अगर यह सच नहीं है तो कोई भी मोहम्मद पर बाल विवाह करने का आरोप नहीं लगा सकता है।

लोगों का आया मिक्स रिएक्शन

तहा के इस ट्वीट के बाद मामला एक बार फिर गर्मा गया है। पाकिस्तान के कई लोगों ने उन्हें अल्लाह से डरने की चेतावनी दी है तो कइयों ने उन्हें कुरान और हदीस पढ़ने और मोहम्मद को समझने की सलाह दी है।

कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि मौजूदा वक्त में गैर-मुसलमानों द्वारा प्रचारित इस्लाम के खिलाफ असंख्य आलोचनाएं हैं और ऐसे में नूपुर शर्मा पर हमला करने के बजाए हदीस को सत्यापित किया जाना चाहिए। लोगों ने कहा है कि मोहम्मद के बारे में सही जानकारी दुनिया के सामने आनी चाहिए।

नीदरलैंड के दक्षिणपंथी सांसद आए नूपुर के सपोर्ट में

इससे पहले नीदरलैंड के दक्षिणपंथी सांसद गीर्ट विल्डर्स ने कहा था कि तुष्टीकरण कभी काम नहीं अता है। यह सिर्फ चीजों को और खराब करेगा। इसलिए भारत के मेरे प्यारे दोस्तों, इस्लामिक देशों से डरो मत। आजादी के लिए खड़े हो जाओ और अपने नेता नूपुर शर्मा का बचाव करने में गर्व और दृढ़ रहो, जिन्होंने मोहम्मद के बारे में सच बोला था।

उन्होंने आगे कहा था कि यह हास्यास्पद है कि अरब और इस्लामी देश भारतीय नेता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में सच बोलने के लिए नाराज हैं। उन्होंने वास्तव में आयशा से शादी की थी, जब वह छह साल की थी। भारत माफी क्यों मांग रहा है?

Scroll to Top