ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नेताजी के समारोह में 3 हजार लोगों ने जमकर उड़ाई दावत, 1200 पहुंच गए अस्पताल

गांधीनगर (मानवीय सोच) गुजरात के मेहसाणा जिले में नेताजी के शादी समारोह में दावत खाना लोगों को भारी पड़ गया. दावत खाने के बाद 1200 से ज्यादा लोग बीमार  पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया.

शुक्रवार रात हुआ शादी का समारोह 

मेहसाणा के पुलिस अधीक्षक (SP) पार्थराज सिंह गोहिल ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात विसनगर तालुका के सावला गांव में हुई. सावला गांव में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता के बेटे की शादी थी. जिसके लिए उन्होंने आसपास के सैकड़ों लोगों को न्योता दिया था.

दावत खाकर 1200 लोग हो गए बीमार

शुक्रवार रात नेताजी के बेटे के शादी समारोह में करीब 3 हजार लोग शामिल हुए. दावत खाने के बाद लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई. इतनी बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ बीमार (Food Poisoning) होने से समारोह में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद पीड़ितों को विसनगर, मेहसाणा और वडनगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल भी मरीजों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे.

नॉन वेज खाने से फूड प्वॉइजनिंग का शक

SP ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद फूड डिपार्टमेंट ने शादी समारोह में परोसे गए भोजन के नमूने इकट्ठे करके फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं. माना जा रहा है कि समारोह में नॉनवेज खाने से लोगों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई. परिवार वालों का कहना है कि शादी में खाना बनाने का ऑर्डर दिल्ली दरबार नाम के कैटरर्स को दिया गया था.

फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने का पुलिस कर रही इंतजार

फिलहाल फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के अचानक बीमार  होने का कारण क्या रहा. उसके बाद ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी.

Scroll to Top