ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नेतानगरी में एंट्री से पहले विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी

भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने बड़ा कदम उठा लिया है। विनेश ने कांग्रेस में शामिल होने वाली हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी रेलवे की नौकरी छोड़ दी है। जिसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर दी है।

अपनी रेलवे की नौकरी छोड़ते हुए विनेश ने एक्स पर लिखा, ”भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है. राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी।”

 

दरअसल हरियाणा विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। ऐसे में अब देश के मंजे हुए पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट भी आज कांग्रेस का हाथ थामने वाले हैं। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करेंगे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस बजरंग और विनेश को हरियाणा के चुनावी रण में उतारने का विचार कर रही है। बजरंग पूनिया जहां सोनीपत जिले की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि विनेश चरखी दादरी, जुलाना व बढ़ाडा से चुनावी मैदान पर आ सकती हैं।

Scroll to Top