ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नेपाल के उपप्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव का इस्तीफा

नेपाल के उपप्रधानमंत्री और जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल (जेएसपी-एन) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने सोमवार को अपना इस्तीफा दे दिया। यादव के इस्तीफा देने के साथ ही उनकी पार्टी सरकार से बाहर हो गई है। यह एक तरह से प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के लिए एक झटका है। मधेसी नेता के करीबी सूत्रों के अनुसार, उपेन्द्र यादव सरकार में स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री भी थे। उन्होंने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यादव के साथ उनकी ही पार्टी के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दीपक कार्की ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल (जेएसपी-एन) के अध्यक्ष यादव का इस्तीफा, उनकी पार्टी के दो समूहों में विभाजित होने के एक हफ्ते बाद आया है, जिसमें वरिष्ठ नेता अशोक राय ने जनता समाजवादी पार्टी नाम से एक नई पार्टी बनाई है। नई पार्टी को चुनाव आयोग ने मान्यता दे दी है।

Scroll to Top