महराजगंज : (मानवीय सोच) नेपाल भेजने के लिए गोदाम में रखा निर्यातक का गेहूं सील कर दिया गया है। यह गेहूं प्रपत्रों में हेराफेरी कर नेपाल भेजा गया था। कस्टम इंटेलिजेंस विभाग ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि लक्ष्मीपुर स्थित हिंदुस्तान निर्यातक फर्म ने 817 मिट्रिक टन गेहूं नेपाल भेजने का परमिट लिया था लेकिन उसने 1300 मिट्रिक टन गेहूं नेपाल निर्यात कर दिया। सीएचए को नोटिस भेज जवाब तलब किया गया है।
