ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नैनीताल के नैनी झील में कूदी महिला, नाव चालक ने ऐसे बचाई जान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला नैनी झील में छलांग लगा देती है और फिर उसे एक नाव चालक बचा रहा है. यह वीडियो उत्तराखंड के नैनीताल का है. महिला ने संदिग्ध परिस्थियों में यहां नैनी झील में छलांग लगा दी जिसके बाद एक नाव चालक ने उसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उसकी जान बचाई.

बताया जा रहा है कि महिला का उपचार चल रहा है और वह मानसिक रूप से परेशान थी. महिला का नैनी झील में डूबते हुए वीडियो लोगों के कैमरे में कैद हो गया और फिर वायरल हो गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला नैनी झील में डूब रही थी और तभी वहां झील में नाव की सवारी कर रहे एक पर्यटक और नाव सवार महिला के पास पहुंचता है और उसे पतवार पकड़ाता है

और फिर महिला उससे सहारे नाव में चढ़ती है और उसकी जान बचती है. इस तरह से नाव चालक और पर्यटक महिला को झील से बाहर निकालते हैं और उसकी जान बचाते हैं. महिला ने नैनी झील में छलांग  पाषाण देवी मंदिर के पास से लगाई. वहां नौकायन कर रहे टूरिस्ट और नाव चालक बिना वक्त गंवाए फौरन महिला की तरफ आगे बढ़े और उसके पतवार के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला और डूबने से बचाया.

इसके बाद महिला को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल  रहा है. महिला की पहचान नैनीताल शेरवानी निवासी राधा देवी के रूप में हुई है. यह घटना  15 सितंबर की बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि महिला के डूबने की सूचना के बाद उसे उसके पति और परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया था. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया था.

Scroll to Top