ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नैनीताल में महिला एथलीट के साथ क्या हुआ? कोच को अब मिली 7 साल की सजा

उत्तर प्रदेश के एक कोच को एथलीट धाविका के साथ दरिंदगी की कोशिश करने के मामले में बरेली कोर्ट ने 7 साल कैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. दरअसल कोच साहिबे आलम ने मानसून मैराथन के नाम पर षड्यंत्र रचा था और 14 साल की धाविका को नैनीताल ले गया था. उसने नैनीताल में एक होटल के कमरे में एथलीट धाविका का शोषण किया था.

साहिबे आलम ने एथलीट धाविका को जबरन गंदी फिल्म दिखाकर उसके साथ दरिंदगी की कोशिश की थी. इसके बाद पीड़िता ने नैनीताल से लौटकर अपने परिवार वालों को आपबीती सुनाई थी लेकिन कोच से डर कर दहशत में काफी समय तक पीड़िता ने शिकायत नहीं की. हालांकि साल 2018 में दहशत से उबरने के बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था. इतना ही कोच समझौते के लिए तरह-तरह से दबाव बना रहा था.

दुष्कर्म की कोशिश की

कोच साहिबे आलम बरेली एथलेटिक संघ का सचिव भी रह चुका है. एथलेटिक कोच रहते हुए वह लगातार विवादों में रहा. लंबी सुनवाई के बाद बरेली कोर्ट ने पीड़िता को इंसाफ दिया और आरोपी को 7 साल की सजा सुनाई. फैसला आने के बाद कोच को जेल भेज दिया गया है. साल 2017 में कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर मैमरान के रहने वाले कोच साहिबे आलम ने धाविका को एथलीट बनाने का लालच दिया. नैनीताल ले जाकर एक कमरा बुक किया. उसे कमरे में ले जाकर जबरन गंदी फिल्म दिखाई और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की.

जब धाविका ने इस बात का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी. डरी सहमी धाविका जब बरेली वापस लौटी तो उसने अपने परिवार वालों को पूरी आपबीती सुनाई. ये मामला साल 2017 का था, लेकिन पीड़िता ने डर के मारे एक साल बाद हिम्मत करके साल 2018 में कोच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. जब मामला कोर्ट पहुंचा तो आरोपी की ओर से 14 गवाह कोर्ट में पेश किए गए. दोनों पक्षों को सुनने और सबूतों को देखने के बाद स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने दोषी साहिबे आलम को 7 साल की सजा सुनाई. इसके साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Scroll to Top