ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को हटना पड़ा पीछे : बुलडोजर के सामने तेजाब को बनाया हथियार

नोएडा  (मानवीय सोच)  नोएडा प्राधिकरण की टीम ने अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू किया हुआ है। इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने टीम के सदस्यों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। दरअसल, सलारपुर गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान का कुछ लोगों ने बुधवार को विरोध किया। प्राधिकरण के अधिकारी जो पुलिस और बुलडोजर को साथ लेकर गए थे, उन्होंने अवैध निर्माण हटाने का अभियान स्थगित कर दिया और लगभग चार घंटे बाद पीछे हट गए क्योंकि कुछ ग्रामीणों ने खुद पर तेजाब डालने की धमकी दी। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।

बाद में लेखपाल विनय कुमार और नोएडा प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सुंदर लाल ने तीन निवासियों जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है, के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण कानून के तहत अवैध अतिक्रमण का विरोध करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज होना बाकी है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) हरीश चंदर ने बताया, ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। ऐसे दावा किया गया था कि ग्रामीणों ने खुद पर तेजाब डालने की धमकी दी थी।’

शिकायत के अनुसार, सर्कल 7 के अधिकारियों की नोएडा टीम, भूमि अभिलेख विभाग और पुलिस बुधवार सुबह बुलडोजर के साथ सलारपुर गांव पहुंची। इसके तुरंत बाद वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और अधिकारियों से अभियान को रोकने के लिए कहा। अधिकारियों ने शिकायत में कहा कि बुजुर्ग महिला और एक शख्स जिसकी पहचान दीपक भाटी के रूप में हुई है वो चारदीवारी पर चढ़ गए, इसे तोड़ा जाना था क्योंकि यह 50,000 वर्गमीटर भूमि पर बनाया गया था। जिसे नोएडा प्राधिकरण ने विकास कार्यों के लिए निर्धारित किया था।

एक बाल्टी लेकर, उन्होंने कथित तौर पर टीम से कहा कि अगर अतिक्रमण रोधी अभियान बंद नहीं किया तो वे अधिकारियों पर तेजाब फेंक देंगे। उन्होंने कथित तौर पर कार्य अंचल अधिकारी और तहसीलदार के साथ भी बदसलूकी की। पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, ‘कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने मौके पर ही प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस बल ने रोक दिया, लेकिन कुछ महिला-पुरुषों ने प्राधिकरण टीम के साथ बदसलूकी की और सरकारी काम में बाधा डाली। दीपक भाटी ने प्राधिकरण की टीम पर तेजाब से भरी बाल्टी फेंकने का प्रयास किया।’

शिकायत में आगे कहा गया है, ‘कई बार हुए अतिक्रमण को हटाने का प्रयास किया गया। अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन रात में चोरी-छिपे अवैध निर्माण किया जाता है।’ अधिकारियों ने कहा कि टीम विरोध के बाद क्षेत्र छोड़कर चली गई। हालांकि तब तक अधिकांश दीवार को गिरा दिया गया था। कुछ ग्रामीणों ने बाद में खुद पर भी तेजाब डालने की धमकी दी थी।

 

Scroll to Top