ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा में भी दिखा बुलडोजर का एक्शन, 50 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया

नोएडा  (मानवीय सोच) गौतमबुद्ध नगर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, फिल्म सिटी और यमुना एक्सप्रेस- वे के किनारे लोगों को आशियाना बनाने का लालच देकर अवैध रूप से कॉलोनी काट रहे भू-माफिया के खिलाफ यमुना विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। यमुना प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को पुलिस बल के साथ दनकौर बाइपास मार्ग पर बुलडोजर चलाकर करीब 50 करोड़ रुपये की 35 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई।

इस जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान किसानों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। मौके से पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया उसके बाद मामला शांत हुआ।

हालांकि, किसानों के उच्च न्यायालय में याचिका डालने से प्राधिकरण के अधिकारियों को बीच में ही कार्रवाई रोकनी पड़ी। यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार कस्बे में बाइपास मार्ग पर कई जगह प्राधिकरण की अधिसूचित क्षेत्र की जमीन पर अवैध निर्माण कर कॉलोनी काटी जा रही है।

भूमाफिया स्थानीय और अन्य जिलों के लोगों को हवाई अड्डा और फिल्म सिटी के नजदीक घर बनाने का सपना दिखाकर भूखंड बेच रहे हैं। लोग अपनी जमा पूंजी अवैध कॉलोनी में लगाकर फंस रहे हैं, जबकि प्राधिकरण की ओर से लगातार चेतावनी दी जा रही है।

दनकौर में दो अलग-अलग जगह करीब 30 बीघा और पांच बीघा जमीन पर अवैध निर्माण चल रहा था। बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त का जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

इस कार्रवाई के विरोध में अधिकारियों के साथ किसानों की कहासुनी भी हुई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर लोगों को शांत किया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई के खिलाफ किसानों ने कोतवाली का घेराव किया और हिरासत में लिए किसानों को रिहा करने की मांग की।

किसान देशराज सिंह, होशियार सिंह व रिंटू चौधरी ने बताया कि उनकी जमीन पर भूखंड नहीं काटे जा रहे हैं, बल्कि वहां वह परिवार के साथ रहते हैं।

 

Scroll to Top