उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) तमाम कार्रवाईयों और कानून बना देने के बाद भी धर्मांतरण का खुला खेल जारी है. ताजा मामला यूपी के कानपुर जिले से सामने आ रहा है. यहां एक नाबालिग हिंदू लड़के को 50 हजार और नौकरी का लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की खबर मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता ने पुलिस फोर्स के साथ एक चर्च में छापेमारी की है. इस पर एक नाबालिग लड़के ने चर्च पर बड़ा आरोप लगाया है.
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मीडिया से सामने आरोप लगाया कि, हिंदू धर्म के लोगों को बहाने से बेनाझाबर स्थित एक चर्च में बुलाकर उन्हें पैसे का लालच दिया जाता है और फिर जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. बजरंग दल के कार्यकर्ता ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह एक चर्च में पहुंचे और मौके से एक नाबालिग लड़के से पूछा तो उसने आरोप लगाया था
