# न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों के ठिकानों पर रेड, चीनी फंडिंग का आरोप

दिल्ली : (मानवीय सोच) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल न्यूज क्लिक के 30 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. पुलिस की छापेमारी के दौरान अभी तक टीम को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कुछ दस्तावेज और लोगों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. न्यूज क्लिक पर विदेशी फंडिंग को लेकर मामला दर्ज किया गया था. ये मामला संसद में भी जोर-शोर से उठा था.

इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीटीवी के पूर्व मैनेजिंग एडिटर औनिंद्यो चक्रवर्ती, उर्मिलेश और अभिसार शर्मा को आतंकी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. पुलिस ने सांस्कृतिक कार्यकर्ता सोहेल हाशमी के घर पर भी रेड की है. इसके अलावा न्यूज क्लिक के सीईओ प्रबीर पुरकायस्थ के घर भी छापेमारी चल रही है. इसी कड़ी में भाषा सिंह और तीस्ता के घर पर भी स्पेशल सेल की टीम ने पहुंचकर छापा मारा है.