दिल्ली : (मानवीय सोच) देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के दौरान पटाखे की बिक्री और उन्हें खरीदना गैरक़ानूनी है. दिल्ली पुलिस इसको लेकर काफी एक्टिव है और बेहद ही सख्ती बरत रहे हैं. इस बीच, दिल्ली पुलिस ने एक ऑपरेशन के तहत बड़ी मात्रा में पटाखें बरामद किए हैं. पुलिस ने 3500 किलो पटाखें जब्त किए हैं और कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की.
उत्तरी दिल्ली के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि यमुना खादर इलाके के पास ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है. इसके अलावा क्राइम ब्रांच NR-II को अवैध पटाखों में एक इनपुट मिला कि एक कार में पटाखें है. कार में रखे गए ये पटाखे क्राउन प्लाजा के पास आने वाले हैं. पुलिस ने ट्रैप लगाकर गाड़ी समेत ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गाड़ी से 104 किलो पटाखें जब्त किए गए.
