उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला ने अपने पड़ोसी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है। वह अपने पति से झगड़े के कारण मायके में रह रही थी। इसी का गलत फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे बहला फुसलाकर नशीली दवा पिलाकर रातभर रेप किया। इसके बाद सुबह होटल में ही छोड़कर भाग गया। जानकारी के अनुसार-यूपी के बरेली जिले में एक पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते थे, इस कारण महिला पति को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। वह कई दिनों से अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी, इस बात का फायदा उठाकर पड़ोसी महिला के साथ नजदिकियां बढ़ाने लगा, जब वह विश्वास करने लगी, तो एक दिन उसने काम का बहाना बनाकर बुलाया और उसे होटल में ले जाकर नशीली दवा पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने रातभर महिला के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने सुभाष नगर थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया