ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

परिवहन मंत्री बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा वाराणसी में बस अड्डा

वाराणसी  (मानवीय सोच)  परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि वाराणसी कैंट रोडवेज बस अड्डा जल्द ही आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस होगा। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। बताया कि योजना के तहत यूपी के 23 बस अड्डों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाना है। पहले फेज में 18 बस स्टेशन को चिन्हित किया गया है, जिसमें वाराणसी का कैंट स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराज्यीय बस अड्डा भी शामिल है। जल्द ही इसका टेंडर होने वाला है। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय की ओर से कवायद शुरू हो गई है।

बस में सवार होकर यात्रियों से लिया फीडबैक
एक निजी कार्यक्रम में शरीक होने आए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार की दोपहर कैंट रोडवेज बस अड्डा का जायजा लिया। उनकी निगाह खटारा बसों पर गई तो वह भड़के उठे और तुरंत अधिकारियों को उसे दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। वहीं, गाजीपुर जाने वाली एक बस में सवार होकर कुछ यात्रियों से परिवहन मंत्री ने सुविधाओं के बाबत फीडबैक लिया।

इस दौरान वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी सहित कार्यशाला के अधिकारियों से बसों की रखरखाव और अन्य यात्री सुविधाओं के बाबत उचित दिशा निर्देश दिए।

ट्रेनों की तर्ज पर जान सकेंगे रोडवेज बसों का रनिंग स्टेटस
अधिकारियों से बातचीत में परिवहन मंत्री ने कहा कि वह दिन दूरी नहीं जब ट्रेनों की तर्ज पर यात्री घर बैठे बसों का रनिंग स्टेट्स जान सकेंगे। इसके लिए रोडवेज बसों में जीपीएस लगाने का काम जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए एक एजेंसी से  बातचीत चल रही है।  बनारस सहित पूर्वांचल के साथ ही पूर्वी यूपी के यात्रियों के लिए घंटे-घंटे पर लंबी दूरी की एसी और साधारण बसें भी उपलब्ध होंगी।

 

यात्रियों से अच्छे व्यवहार को लेकर विशेष दिशा-निर्देश

पत्रकारों से बातचीत में  मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग पहले और बेहतर हो रहा है। यात्रियों को कम पैसे में ज्यादा दूरी तक की सुलभ यात्रा कराई जा रही है। कायाकल्प योजना के तहत बस की  सीटें, खिड़की, दरवाजे और साफ-सफाई दुरूस्त कराया जा रहा है।
डिपो में पेयजल, छांव और साफ-सफाई का जायजा लेकर उसे दुरूस्त कराया जा रहा है। रोडवेज की बसों में ट्रेनों की तर्ज पर ऑनलाइन फूड और अन्य सुविधाएं मुहैया कराए जाएंगे। कई ढाबों को रोडवेज से अनुबंधित किया जा रहा है। यात्रियों से अच्छे व्यवहार के लिए चालकों और परिचालकों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है।
Scroll to Top