परीक्षा से पहले लक्षण के आधार पर छात्रों का टेस्ट हुआ था। दो छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 140 छात्रों का टेस्ट कराया गया। जिसमें सोमवार को करीब 7 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि कई अन्य छात्र भी पॉजिटिव हैं। वही सोमवार से शुरू हुई ऑफलाइन परीक्षा का बहिष्कार करने को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं।
छात्रों ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विवि प्रशासन कोई जवाब नहीं दे रहा। छात्रों का कहना है कि विवि के अधिकारियों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। छात्रों का कहना है कि कई छात्र कोविड आशंका के चलते अभिभावक के पास चले गए। सुबह जब परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हें गेट पर रोक लिया गया। इस दौरान भी छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों का कहना है कि विवि प्रशासन किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। वहीं विवि का कोई अधिकारी कहने से बच रहा है।
