ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पल्स पोलियो अभियान शुरू, 7 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

पल्स पोलियो अभियान और विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को हो गई। विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा और जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने वीरांगना अवंतीबाई जिला महिला चिकित्सालय में बच्चे को दवा पिलाई। पहले दिन 2783 बूथों पर यह अभियान चला। सोमवार से स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे।

अभियान के तहत पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की और नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 7 लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। विधान परिषद सदस्य ने कहा कि साल 1995 में पोलियो उन्मूलन के लिए अभियान शुरू हुआ था

साल 2014 में देश पोलियो मुक्त हो गया है, लेकिन पड़ोसी देशों में पोलियो के मामले आने के कारण सतर्कता जरूरी है। अभियान में लगी 2700 टीमें सक्रिय हो चुकी हैं। यह रोजाना सभी जगह बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने जाएंगी। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के 3.29 करोड़ बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाने का लक्ष्य है। पहले दिन 1,10,648 बूथ के माध्यम से पोलियो की खुराक पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि सोमवार से शुक्रवार तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी।

इसके बाद भी छूटे बच्चों को 16 दिसंबर को मॉप-अप राउंड चलाकर दवा पिलाई जाएगी। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील प्रकाश, अपर निदेशक, लखनऊ मंडल डॉ. जीपी गुप्ता, वीरांगना अवंतीबाई जिला महिला चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मधु गैरोला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एपी मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपी लाल, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान खान, बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु, सहयोगी संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, यूएनडीपी, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Scroll to Top