ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पांच करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति कुर्क, माफिया मुख्तार पर फिर कसा शिकंजा

गाजीपुर (मानवीय सोच) यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी पर सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। गाजीपुर में जिला प्रशासन ने बुधवार को कुख्यात ‘आईएस 191 गैंग’ के सरगना और पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत की एक बेनामी संपत्ति को कुर्क कर लिया गया।

जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार गाजीपुर के डीएम ने गाजीपुर पुलिस की जांच रिपोर्ट के पर विचारोपरांत गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्की की कार्रवाई की है। इसमें बताया गया कि कुर्क की गयी संपत्ति गाजीपुर में मोहल्ला बबेडी स्थित व्यवसायिक भूमि पर स्थित है। राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में यह संपत्ति मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के नाम दर्ज है।

बयान में बताया गया कि संपत्ति की कुर्की के आदेश के क्रम में आज 27 अप्रैल को गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उक्त भूमि की कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। बबेडी स्थित इस भूमि का क्षेत्रफल 0.3134 हेक्टेयर है एवं इसका बाजारू मूल्य लगभग 5 करोड़ 10 लाख रुपये है।  इस कुर्की को मिलाकर अब तक गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन ने मुख्तार अंसारी कि लगभग 65 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्की कर ली है। साथ ही मुख्तार अंसारी गैंग से सबंधित लगभग 109 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है।

Scroll to Top