ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# पांच साल बाद हो रहे लखनऊ महोत्सव पर फिर संकट के बादल

लखनऊ : (मानवीय सोच)  पांच वर्ष बाद होने वाले लखनऊ महोत्सव पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लखनऊ महोत्सव की तय तिथि फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अब इस संबंध में दिसंबर के पहले सप्ताह में डीएम के साथ दोबारा बैठक हो सकती है और नई तिथि की घोषणा हो सकती है। बता दें कि वर्ष 2018 के बाद से लखनऊ महोत्सव के आयोजन पर ब्रेक लग गया था। पांच वर्ष बाद लखनऊ महोत्सव के दोबारा शुरू होने की आस जगी थी।

इसके लिए 25 नवंबर से 05 दिसंबर तक की तिथि तय की गई थी। महोत्सव में एक हजार स्टॉल लगाए जाने थे। पर्यटन विभाग ने महोत्सव में लगने वाले विभिन्न स्टॉलों के लिए फार्म बांटने शुरू कर दिए थे। साथ ही फार्म ड्राफ्ट के साथ जमा कराए जा रहे थे। फूड के स्टॉल के लिए आवेदन तो फुल भी हो गए। पंडाल, लाइट और साउंड आदि के टेंडर भी 9 नवंबर को खोले जाने थे मगर अचानक से तिथि स्थगित कर दी गई। दूसरी ओर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोजन को लेकर जिलाधिकारी बैठक कर सकते हैं।

Scroll to Top